रोहतक दिल्ली हाईवे एनएच-9 पर मंगलवार सुबह कार व मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक्सीडेंट के बाद आगे चली कार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहा ट्रक भी पलट गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही IMT थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मंगलवार को गांव खरावड़ के नजदीक कारौर पुल के ऊपर यह एक्सीडेंट हुआ। खरावड़ पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। पहले मोटरसाइकिल व कार का एक्सीडेंट हुआ है। एक्सीडेंट के बाद कार आगे की तरफ चली। तो वह रोड के दूसरी तरफ चली गई। इसी दौरान सामने से ट्रक आ रहा था। ट्रक चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया तो ट्रक अनियंत्रित हो गया और वह पलट गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। दोनों मृतक रोहतक के गांव कारौर के बताए जा रहे हैं
