रोहतक में मदीना बाइपास पर कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही ट्रैक्टर सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।मृतका की पहचान मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला निवासी करीब ज्योति (6) के रूप में हुई है। वहीं ज्योति की मां रजनी घायल हुई है। जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ज्योति का परिवार मेहनत मजदूरी करने के लिए गांव मदीना आया हुआ था। शुक्रवार को दोनों मां-बेटी ट्रैक्टर में सवार होकर गांव मदीना के खेतों की तरफ जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली में गाटर-पत्थर भरे हुए थे। ट्रैक्टर में अन्य लोग भी सवार थे। जब वे मदीना बाइपास पर पहुंचे तो पीछे से एक कैंटर आ रहा था। जिसने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर लगने के कारण ट्रैक्टर सवारों को चोटें आई।

जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बयानों के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!