रोहतक के भाली स्थित शुगर मिल के पास कैंटर व पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 बच्चों के पिता कैंटर ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कैंटर उत्तर प्रदेश के बागपत से राजस्थान के नौहर जा रहा था। हादसे में लगी चोटों के कारण उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी ने दम तोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश के बागपत के कैतीपुरा निवासी वसीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वह गाड़ी पर बतौर हेल्पर नौकरी करता है। वहीं उसका पड़ोसी करीब 32 वर्षीय आरिफ बतौर ड्राइवर के रूप में काम करता है। दोनों ही नईनखान के यहां नौकरी करते हैं और उनका कैंटर चलाते हैं।

वसीम ने बताया कि 11 दिसंबर को वे दोनों कैंटर लेकर राजस्थान के नौहर गए हुए थे। वहां जाने के लिए बागपत से रात को करीब साढ़े 10 बजे चले। वे कैंटर को लेकर रोहतक-हिसार रोड के आउटर बाइपास पर भाली शुगर मिल के सामने पहुंचे। तो 12 दिसंबर अल सुबह करीब ढ़ाई बजे एक पिकअप तेज गति में आ रहा था।

उन्होंने कहा कि पिकअप ने कैंटर को टक्कर मार दी। जिसके कारण पिकअप के ऊपर का हिस्सा ड्राइवर आरिफ को जा लगा। इस हादसे में आरिफ को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद राहगीर भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। जो आरिफ को उपचार के लिए रोहतक PGI में लेकर आए।

वसीम ने बताया कि सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण आरिफ की मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर के परिचालक के बयान दर्ज किए हैं। जिसके आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

मृतक के भाई राशिद ने बताया कि आरिफ को 4 बच्चे हैं, जिनमें से तीन बेटी व एक बेटा है। बेटा दूसरे नंबर का है। आरिफ की मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया। वहीं आरिफ कड़ी मेहनत करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!