रोहतक के लाहली गांव में एक महिला से 40 हजार रुपए से भरा पर्स छीनने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक गांव में कपड़े बेचने के बहाने से आए और जब महिला ने उनसे पकड़े खरीदकर पैसे देने के लिए पर्स खोला तो आरोपियों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और मोटरसाइकिल पर बेथ फरार हो गये। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

गांव लाहली निवासी अशोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार वह रोहतक अनाज मंडी बोर्ड में काम करता है। जब वह सोमवार को घर आया तो उसकी पत्नी ललिता ने बताया कि दिन में दो लड़के आए थे। जिनकी उम्र करीब 20-25 वर्ष थी। उक्त युवक कंबल व चादर आदि बेचने के लिए गली में आए थे।

उन्होंने बताया कि उक्त दो युवकों में से एक ने कहा कि सारा सामान एक हजार रुपए में दे दूंगा। जिसमें एक कंबल, 2 चादर, एक कालीन व 19 पीस सोफासेट के शामिल थे। जिस पर ललिता सामान खरीदने के लिए राजी हो गई। इसके बाद वह उन युवकों को सामान के बदले रुपए देने के लिए घर से लेने चली गई।

उन्होंने कहा कि आरोपी युवकों का एक अन्य साथी भी था, जो मोटरसाइकिल लिए हुए था। उसके मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों युवक रोहतक की तरफ भाग गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!