रोहतक में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए दिसंबर माह में प्रत्येक बुधवार को शिविर लगाया जाएगा। जिसमें गलत बिलों, बिजली की दरों से संबंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी समेत अन्य मामलों पर पर सुनवाई की जाएगी।
कार्यकारी अभियंता सीमा नारा ने बताया कि विभाग के कार्यालय में 4 दिसंबर को 11 बजे से डेढ़ बजे तक शिविर लगाया जाएगा। 11,18 व 25 दिसंबर को भी इस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में सभी बिजली उपभोक्ता जिन का बिल विवाद 50 हजार रूपए तक है या अन्य शिकायत है वह अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और घातक गैर- घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा।
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि डिविजन न-1 में आने वाले गांव चमारिया, नसीरपुर, सुंदरपुर, सिंहपुरा, पहरावर, कन्हेली, मायना, करौंथा, शिमली, कारोर, भंभेवा, बालंद, गरनावाठी, ककराना, रिटौली, कबुलपुर, बहु अकबरपुर, बहु जमालपुर, गद्दी खेड़ी, कुलताना, लाखनमाजरा, नांदल, चिड़ी, खरैंटी, चांदी समेत कुल 98 गांव के लोग शिविर में जाकर अपनी समस्याएं रखें।
