हरियाणा में HCS अधिकारी कुलभूषण बंसल को पुलिस ने शनिवार (9 नवंबर) को हिसार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बंसल का मेडिकल कराया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कुलभूषण बंसल पर दलित व्यक्ति ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। व्यक्ति का आरोप था कि अधिकारी ने गन पॉइंट पर उससे प्राइवेट पार्ट पर मसाज कराई। उसने SC आयोग, CM विंडो, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश को लिखित शिकायत भेजकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की थी।

जिसके बाद हांसी में SDM पद पर तैनात कुलभूषण बंसल को 7 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही हिसार के सिविल लाइन में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पीड़ित के बयान दर्ज कराए।इसके बाद पुलिस ने हांसी में बंसल के घर पहुंचकर जांच की। पीड़ित के बयान और सबूतों के आधार पर आज DSP सुनील कुमार ने बंसल की गिरफ्तारी की।

हांसी में SDM के पद पर तैनात रहे HCS अधिकारी कुलभूषण बंसल पर दलित समाज के व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पीड़ित के मुताबिक वह मसाज करने का काम करता है। आरोपी अधिकारी ने मसाज करवाने के बहाने प्राइवेट पार्ट में मसाज करवाई और विरोध करने पर पिस्तौल से डराया। पीड़ित ने एक वीडियो भी उच्च अधिकारियों को भेजा है, जिसमें अधिकारी उसके साथ गलत काम करता हुआ दिख रहा है।

पीड़ित ने शिकायत में कहा कि विरोध करने पर अधिकारी उसे नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी भी देता है। इस कारण वह काफी परेशान हो चुका है। हरियाणा सरकार इस मामले में एक्टिव हो गई है और इस पूरे मामले की रिपोर्ट गुप्तचर विभाग के माध्यम से मंगवाई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

शिकायत में फतेहाबाद जिले के रहने वाले दलित समुदाय के व्यक्ति ने कहा- 2020 से मसाज का काम कर रहा हूं। अधिकारी मुझे 200 के हिसाब से मसाज के लिए बुलाता था। करीब 6 महीने पहले अधिकारी ने मुझे मसाज के लिए बुलाया। पहले उसने मसाज करवाई। इसके बाद उसने कहा कि मेरे प्राइवेट पार्ट में खुजली हो रही है। उसने मुझे खुजली करने को भी कहा। जब मैंने मना किया तो उसने पिस्तौल निकालकर मुझे नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी।

अधिकारी की इन हरकतों से मैं काफी परेशान हो चुका हूं। इज्जत बचाने के लिए मेरे सामने आत्महत्या की नौबत आ चुकी है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

पीड़ित ने बताया कि जो वीडियो है वह करीब डेढ़ महीने पहले का है। उसके बाद मैं एक बार और गया था। उसके बाद मैंने जाना बंद कर दिया। मैंने समाज के लोगों को वीडियो दिखाई। अब कानूनी कार्रवाई चाहता हूं। मैंने कई अधिकारियों से शिकायत की है। मैं मुख्यमंत्री के पास भी जाऊंगा, अनिल विज के पास भी जाऊंगा। अब कई अधिकारी मुझ पर दबाव भी बना रहे हैं। अधिकारी कह रह हैं कि इस मामले से विभाग की बेइज्जती हो रही है। मेरी जान पर भी खतरा बना हुआ है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं और कहां जाऊं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!