पानीपत में एक महिला पर एसिड अटैक फेंकने का मामला सामने आया है। इस हमले में महिला के हाथ और छाती जल गए। जानकारी के मुताबिक महिला बाजार में अकेली खड़ी थी। इसी दौरान महिला के बहनोई और भतीजे ने उस पर हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति ने उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया।

ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस इंचार्ज देवेंद्र के मुताबिक महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना शुक्रवार (8 नवंबर) शाम करीब साढ़े छह बजे की है।

पीड़ित महिला का नाम शमशाना बताया जा रहा है। महिला के पति साकिर हुसैन के मुताबिक शमशाना के साथ वो शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे कच्ची नहर पर सब्जी लेने गए थे। पीछे कुछ सामान रह गया था इसलिए वो शमशाना को अकेले छोड़कर पीछे चले गए थे। जब वो लौटकर आए तो देखा कि अटैक हो चुका था। शमशाना जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। और आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। जिसके बाद साकिर ने उसे उठाया और तुरंत घर लेकर गए। कपड़े बदलकर वो उसे सीधे अस्पताल लेकर चले गए।

आरोपियों के बारे में पूछे जाने के पर साकिर ने बताया कि एक आरोपी उनका बहनोई कासिम था और दूसरा भांजा पिल्लू था। साथ ही साकिर बताते हैं कि दोनों के साथ उनकी किसी भी तरह की कोई रंजिश नहीं थी। लेकिन वो लगातार उन्हें धमकी देते रहते हैं। आरोपी का एक बेटा अभी जेल से बाहर आया है और वो कहता है कि हम तुम्हें पानीपत में भी चैन से नहीं रहने देंगे। जाकिर के अनुसार वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल वह पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर विकास के मुताबिक प्राथमिक जांच में महिला शमशाना पर विट्रोइल अटैक का मामला सामने आया है। उन्होंने महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। महिला के स्वाब सैंपल लेकर मधुबन लैब भेज दिए गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!