रोहतक की राम नगर कॉलोनी निवासी महिला को ऑनलाइन सूट खरीदना महंगा पड़ गया। फोन पर 850 रुपए का सूट देखा और खरीदने के लिए कॉल किया। लेकिन साइबर ठगों ने उसके खाते से 41 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर महिला ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़ित महिला इंदु ने बताया कि उसने 2 अगस्त को यू ट्यूब पर एक सूट की वीडियो देखी थी। जब उसने नंबर पर कॉल किया तो सामने से दूसरे नंबर पर कॉल करने के लिए कहा। जब दूसरे नंबर पर बात की तो आरोपियों ने 850 रुपए के सूट के बदले बातों में उलझा लिया।

इंदु ने बताया कि आरोपी ने उसके पास एक स्कैनर भेजा और कई बार में ट्रांजैक्शन करके 41 हजार रुपए की ठगी कर ली। पैसे कटने के मैसेज मिलने के बाद तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

इंदु ने बताया कि आरोपी ने उसे वॉट्सऐप पर स्कैनर भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। कई बार ट्रांजैक्शन के माध्यम से 41 हजार रुपए खाते से गायब हो गए। आरोपी ने उसे बातों में उलझाकर ठगी को अंजाम दिया।

शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी एचसी कुरेमल ने बताया कि महिला के साथ 41 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला इंदु की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!