वेदाचार्यों के मुताबिक इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर का अति शुभ योग है।ऐसे में कुबेर और भगवान धन्वंतरी की आराधना के बाद शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी पूरे साल के लिए अत्यंत शुभफलदायक रहती है धनतेरस के दिन से दीपावली के महापर्व की शुरूआत होती है। इस दिन को हिंदू धर्म में खरीदारी करने का सबसे शुभ दिन माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस का पर्व आज 02 नवंबर, दिन मंगलवार को है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। लोग इस दिन सोना, चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि खरीदते हैं। लेकिन हम आज आपको बता रहे हैं 5 ऐसी वस्तुओं के बारे में जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से आप मां लक्ष्मी और धन कुबेर की कृपा हमेशा बनी रहेगी

दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश के पूजन का विधान है। इसके लिए हर साल नई मूर्ति की स्थापना की जाती है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन धनतेरस का होता है। इस दिन मां लक्ष्मी का घर में आगमन आपके लिये सुख और समृद्धि के द्वार खोल देगा।

धनतेरस के दिन खड़ा धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन धनिया खरीद कर मां लक्ष्मी और धन कुबेर को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से कभी धन की हानि नहीं होती है और धन –संपदा में वृद्धि होती है।

धनतेरस के दिन झाडू जरूर खरीदना चाहिए। झाडू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इस दिन झाडू खरीद कर सबसे पहले आनाज के भंडार में झाडू लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में कभी धन का संकट नहीं रहता है।

प्रचीन काल में कौड़ियों को मुद्रा या पैसे रूप में प्रयोग किया जाता था। इन्हें धन लक्ष्मी का रूप माना जाता है। धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदना और दीपावली के पूजन में उसे मां लक्ष्मी को अर्पित करने से मां लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होती हैं।

पीतल को भगवान धनवंतरी की धातु माना जाता है, साथ ही इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने को बहुत शुभ और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक माना जाता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!