अंबाला कैंट में फेमस कारोबारी को तांत्रिक क्रिया के लिए ही मौत के घाट उतारा गया। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला प्रीति ने किया है। पुलिस ने प्रीति, उसके पति हेमंत और ननद प्रिया को गिरफ्तार किया है। जिनको पुलिस आज कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड मांगेगी।

पुलिस की पूछताछ में प्रीति ने बताया कि पिछले 4-5 दिन से उसमें माता आ रही थी, जोकि नरबलि मांग रही थी। नरबलि भी किसी बड़े आदमी की लेनी थी। महेश गुप्ता उनका परिचित भी था, इसलिए महेश गुप्ता को ही जाल में फंसाया और घर बुला बलि का बकरा बनाया।

इसमें प्रिया और हेमंत ने भी सहयोग किया। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। SHO पड़ाव दिलीप कुमार का कहना है कि तांत्रिक विद्या से जुड़े कुछ सामान की रिकवरी के लिए पुलिस कोर्ट से 2 दिन का रिमांड मांगेगी

अंबाला कैंट के हिल रोड निवासी श्री राम बाजार के मालिक महेश गुप्ता (43) को पूजा का सामान देने के बहाने बुधवार को सुंदर नगर स्थित डीआरएम ऑफिस के पास प्रिया ने बुलाया था। यहां, शाम को परिजनों ने महेश गुप्ता की डेडबॉडी बरामद की थी। महेश के पैरों पर निशान मिलने के अलावा कान के पीछे चोट के निशान मिले थे। यहीं नहीं कान भी नीले पड़े हुए थे। पोस्टमॉर्टम के दौरान महेश के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान भी मिले थे।

महेश के भाई रवि ने बताया कि उन्होंने जोर-जोर से दरवाजे पर धक्का मारना शुरू कर दिया। उसके बाद दरवाजा खुल गया। उन्होंने देखा कि यहां प्रिया, हेमंत और हेमंत की पत्नी प्रीति ने उसके भाई महेश गुप्ता को जमीन पर गिरा रखा था। हेमंत उसके भाई के गर्दन में चुन्नी डाल कर खींच रहा था।

प्रिया मेरे भाई के सिर से किसी चीज से चोटें मार रही थी। प्रीति ने उसके भाई के दोनों हाथों से कान पकड़े हुए थे। उसका भाई महेश बुरी तरह से तड़प रहा था। उन्हें देखते ही प्रिया, हेमंत और प्रीति उन्हें देखते ही मौके से भाग गए। कहा कि प्रिया, हेमंत व प्रीति ने उसके भाई को बहाने से घर पर बुला अपनी तांत्रिक क्रिया पूरी करने के लिए उसके भाई महेश का मर्डर कर दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!