ऋषिकेश में एक हरियाणवी युवक को नंगा कर पीटा गया। रेलवे स्टेशन रोड पर चार-पांच युवकों ने घेरकर उसकी पैंट उतार दी। इसके बाद सड़क पर घसीटते हुए जमकर लात-घूसें मारे। इस दौरान आरोपी उसे जमकर गालियां देते नजर आए।
वहीं, हरियाणवी युवक बचने के लिए उनके हाथ पकड़ने लगा। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी युवक बाल पकड़कर उसे घीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे से छोड़ छोड़ की आवाज भी आती रही।
वहीं, घटना के बाद युवक भी सामने आया। एक वीडियो में उसने कहा, मेरा मोबाइल चोरी हो गया था। डॉयल-112 को कॉल कर इसकी जानकारी भी दी। छोटे समझकर उन्हें नहीं पीटा। युवक ने खुद को सिंगर पंकज जोंटी बताया। हालांकि, वीडियो और घटना से जुड़े दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक हरियाणा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मोबाइल चोरी को लेकर उसकी कुछ स्थानीय लोगों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
वीडियो में युवक हमलावरों से बचकर भागता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
वीडियो में युवक ने अपना नाम पंकज बताते हुए घटना को लेकर अपनी बात रखी। उसने कहा कि उसका फोन चोरी हो गया था और उसने 108 पर कॉल की थी। युवक ने सिर के पीछे चोट लगने की बात भी कही।
युवक वीडियो में बार-बार अपने फोन चोरी होने और उसके साथ मारपीट किए जाने की बात कहता नजर आ रहा है।
