रोहतक पुलिस ने रुङकी निवासी युवती की कुल्हाङी से वार कर की गई हत्या की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी देवर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांङ पर हासिल किया गया है।  

मामले की गहनता से जांच की जा रही है।प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि दिनांक 08.04.2022 को पुलिस को सूचना मिली की गांव रुङकी मे हरिचंद परिवार मे महिला का कत्ल हो गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरु की मृतिका युवती की पहचान अनिता पत्नी कृष्ण निवासी रुङकी के रुप मे हुई। मृतिका का पोस्टमार्टम करवाकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया है।

मृतिका की बहन की बेटी दिपांशी के की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि  अनिता की शादी तीन साल पहले कृष्ण निवासी रुङकी के साथ हुई थी। अनिता गर्भवती थी। अनिता की मदद के लिए अनिता की बहन की लङकी दिपांशी अनिता के घऱ आई हुई थी। दिनांक 08.4.2022 को सांय करीब 6.30 बजे अनिता अपने घऱ मे दिपांशी के साथ घऱ का काम कर रही थी। अनिता को देवर प्रवीण उर्फ प्रदीप घऱ आया व अनिता के हाथ से फोन छीनते हुए अंदर कमरे मे रखी कुल्हाङी लेकर आया। अनिता पर कुल्हाङी से 4-5 वार करते हुए अनिता की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया व घर को गेट बंद कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच उप.नि बुद्ध द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 07.04.2022 को हत्या करने की वारदात में शामिल रहे आरोपी देवर प्रवीण पुत्र रामनिवास गांव रुङकी को गिरफ्तार किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!