हिसार में बीती रात ईंट भट्टे पर सो रहे करीब 20 बच्चों पर दीवार गिर गई। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 साल की बच्ची गौरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों में 3 महीने की निशा, करीब 9 साल का सूरज, 9 साल का विवेक और 5 साल की नंदिनी शामिल हैं। जिस समय हादसा हुआ पास में इनकी परिजन काम कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर के गांव बधाव के रहने वाले हैं। नारनौंद में ईंट भट्ठे पर कई मजदूर काम करते हैं। रात को भट्ठे की चिमनी से लगी दीवार गिर गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है। मृतक बच्चों के शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है।
अस्पताल को सूचना दी गई और प्रशासन की टीम पहुंची। सभी ने मिलकर रात में ही बच्चों को बचा लिया। रात से ही भट्ठा मालिक सिविल अस्पताल पहुंच गया है और घायलों का इलाज करवा रहा है।
भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर ने बताया कि आमतौर पर मजदूर अपने परिवार को भट्ठे के बाहर ही रखते हैं, लेकिन कल ठंड थी और काम रात का था, इसलिए बच्चों को यहां बुलाकर दीवार के सहारे सुलाया गया, लेकिन हादसा रात को हुआ। उन्हें रात में ही सिविल अस्पताल ले जाया गया।
