रोहतक जिले के सांपला कस्बे में देर रात चोरों ने झज्जर रोड और खरखौदा रोड पर स्थित कई दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। खास बात यह रही कि चोरों ने केवल नकदी ही चुराई और दुकान के अन्य सामान को हाथ भी नहीं लगाया।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने झज्जर रोड पर दो और खरखौदा रोड पर तीन दुकानों को निशाना बनाया। इतना ही नहीं, शहर चौकी के ठीक सामने स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर वहां से भी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस चौकी के सामने हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर वारदात को अंजाम देने से पहले दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इस बार उन्होंने सांपला बाजार में मनी ट्रांसफर और खाद-बीज की दुकानों को अपना निशाना बनाया।
सांपला कस्बे में पिछले एक सप्ताह से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते सात दिनों के दौरान करीब एक दर्जन दुकानों में चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारियों में भारी नाराजगी है और वे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था व कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!