रोहतक के महम ब्लॉक स्थित गांव भैणी सुरजन से एक युवक के शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महेंद्र के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और होली के दिन से लापता था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र पिछले 4 साल से गांव में रह रहा था और पूर्व सरपंच रामनिवास के खेतों में अपने परिवार के साथ काम करता था। वह 14 मार्च को होली के दिन अचानक लापता हो गया था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट महम थाने में दर्ज कराई गई थी। पूर्व सरपंच रामनिवास के मुताबिक महेंद्र शराब का आदी था। उन्होंने बताया कि होली के दिन शराब के नशे में वह ट्यूबवेल के कुएं में गिर गया।

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। पुलिस ने ड्रोन की मदद से भी पूरे क्षेत्र में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि महेंद्र के लापता होने की शिकायत 15 मार्च को उनके साले बीरबल ने दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। कुएं से शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैI

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!