देश में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच अब मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने भी सार्वजनिक और बंद जगहों पर नए वर्ष के उत्सव पर रोक लगा दी है। बता दें कि मुंबई में नए साल के जश्न के कार्यक्रम, समारोह, सभा, पार्टी और गतिविधि के आयोजन की अनुमति अब नहीं दी जाएगी। जानकारी के अनुसार बीएमसी ने नए साल के उत्सव से पहले पालन किए जाने वाले नए प्रोटोकॉल जारी किए हैं।

देश भर में रिपोर्ट किए गए ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या के मामले में महाराष्ट्र के बाद दिल्ली है, क्योंकि कोरोनो वायरस संक्रमणों ने हाल ही में काफी ज्यादा मामले दर्ज किए हैं, फिलहाल इसकी कुल संख्या 165 हो गई है। बिगड़ती स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने ट्विटर का सहारा लिया और जनता को नए प्रोटोकॉल से अवगत करवाने के साथ कुछ प्रोटोकॉल भी जारी किए हैं।

नए दिशानिर्देशों ने सभी नए साल के पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो बीएमसी के अधिकार क्षेत्र के तहत बंद या सीमित स्थानों में आयोजित किए जाने थे। रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।
शादियों, सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों के साथ-साथ धार्मिक समारोहों को बंद स्थानों में केवल 100 लोगों, खुले स्थानों में 250 लोगों या लगभग कुल क्षमता में 25% तक सीमित कर दिया गया है। केवल फुल वैक्सीनेटड वाले लोगों को ही सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

पिछले हफ्ते, बीएमसी ने उन यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए थे जो दुबई से मुंबई में उतर रहे थे। अपने आधिकारिक बयान में बीएमसी ने सूचित किया था कि सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से सात-दिन क्ववारंटिन से गुजरना होगा। हालांकि, आगमन पर आरटी-पीसीआर परीक्षण की आवश्यकता नहीं है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!