पाकिस्तान से तनाव के बीच जम्मू में गुरुवार रात 8 बजे ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से भारी ​​​​​शेलिंग हो रही है। कई ड्रोन देखे गए हैं। आरएसपुरा में पाकिस्तान की तरफ से भारी शेलिंग। स्थानीय लोगों ने बताया कई जगह धमाके की आवाज आई है। सरहदी राज्य पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब के गुरुदासपुर, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रोजाना रात 9 बजे सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा

इन शहरों के लिए स्थानीय प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। श्रीगंगानगर, बीकानेर में प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर अगले आदेश तक रोक रहेगी।

उधर, ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान (निजी और सरकारी) कल 9 मई को भी बंद रहेंगे।

राजस्थान के सरहदी जिलों के लिए गुरुवार को गाइडलाइन जारी की गई है। बाड़मेर और जैसलमेर में रात 9 से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।

जोधपुर में ब्लैकआउट का समय तय नहीं हो पाया। बीकानेर में प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर रोक लगाई है। श्रीगंगानगर में भी आतिशबाजी पर रोक रहेगी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!