केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद हरियाणा के 11, पंजाब के 20 शहरों में युद्ध के हालात में बचने के लिए कल (7 मई) मॉक ड्रिल होगी। इसके अलावा हिमाचल के शिमला और चंडीगढ़ में भी मॉक ड्रिल रहेगी। इन शहरों में रात में सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट भी होगा।

हिसार में आज सायरन बजाकर टेस्टिंग की गई। वहीं फरीदाबाद में कल सभी विभागों के अधिकारियों की छुट्‌टी कैंसिल कर दी गई है।

सिविल डिफेंस की टीमों ने मंगलवार से इस एक्सरसाइज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, पंजाब के सरहदी इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि ऐसी तैयारियां आखिरी बार साल 1971 में देखी गई थीं।

हरियाणा के 11 शहरों में कब ब्लैकआउट…

  1. गुरुग्राम: देवीलाल स्टेडियम में मॉक ड्रिल की जाएगी। रात 9 बजे से ब्लैकआउट किया जाएगा। ऑपरेशन अभ्यास को लेकर लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। स्कूलों में प्रार्थना सभा में ब्लैकआउट के दौरान सावधानियों को लेकर स्टूडेंट्स को जागरूक किया जाएगा।

2.फरीदाबाद: शाम 4 बजे चार जगह मॉक ड्रिल कराई जाएगी। DC ने सभी विभागों के अधिकारियों की छुट्‌टी कैंसिल की।

3. सिरसा: 10 जगह पर मॉकड्रिल होगी। रात को ब्लैकआउट किया जाएगा।

4. सोनीपत: शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। लघु सचिवालय परिसर में स्टेज एरिया निर्धारित किया गया है। DC ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ सायरन बजाए जाएंगे, जिसके बाद अभ्यास शुरू होगा।

5.रोहतक: मॉक ड्रिल की टाइमिंग को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। एडीसी नरेंद्र कुमार का कहना है कि सुबह चीफ सेक्रेटरी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी, तभी मॉक ड्रिल का टाइम डिसाइड किया जाएगा।

पंजाब के शहरों में कब ब्लैकआउट

  1. अमृतसर: मॉक ड्रिल का टाइम बदला। सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक मॉक ड्रिल होगी। रामतीर्थ रोड और अजनाला रोड पर मॉक ड्रिल करवाई जाएगी।
  2. फरीदकोट: DC पूनमदीप कौर ने कहा कि फरीदकोट और कोटकपूरा शहर में शाम 4 बजे सायरन बजेगा। रात 10 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!