बीजेपी से सांसद जनार्दन मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत आभियान’ को बेहद गंभीरता से लिया। दरअसल, एक गर्ल्स स्कूल में गंदा टाॅयलेट देख मंत्री जी ने खुद अपना हाथों से शौचालय साफ किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के शौचालय की सफाई की।@narendramodi @JPNadda @blsanthosh @ChouhanShivraj @vdsharmabjp @HitanandSharma pic.twitter.com/138VDOT0n0
— Janardan Mishra (@Janardan_BJP) September 22, 2022
दरअसल, बीजेपी सांसद मिश्रा गुरुवार को एक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम में गए थे। सांसद जनार्दन मिश्रा जिले के मऊगंज स्थित खटखारी क्षेत्र में पहुंचे, जहां पर उन्होंने शासकीय बालिका विद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय का शौचालय गंदा दिखाई पड़ा जिसके बाद वह अपने हाथों से पूरे टॉयलेट की सफाई की। वहीं इस काम में उन्होंने किसी की सहायता नहीं ली और पूरी निष्ठा के साथ टाॅयलेट को साफ किया। इसके बाद सांसद ने स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए लोगों को सफाई रखने की नसीहत दी।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी सांसद जनार्दन मिश्रा ने 2 बार विद्यालयों के शौचालयों की सफाई कर चुके है।
