हरियाणा के Karnal में बाइक सवार बदमाशों द्वारा BJP नेता के परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने कार को जबरन रुकवाकर परिवार के साथ मारपीट की और ईंट से हमला कर बेटी और भांजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित पूर्व पार्षद और भाजपा नेता सुभाष कश्यप के अनुसार, शनिवार को उन्होंने अपने बेटे सागर, भांजे कृष्ण और भतीजे अभिषेक को बेटी मुस्कान को दवाई दिलाने के लिए देहरादून भेजा था। वापसी के दौरान वे हरिद्वार भी गए, जिसके चलते घर पहुंचने में देरी हो गई।

बाइकर्स ने किया पीछा, फिर हमला

सुभाष कश्यप ने बताया कि रामपुरा कटाबाग के पास नहर किनारे दो बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में उनकी गाड़ी के आगे-पीछे चलने लगे। बेटे द्वारा रास्ता देने को कहने पर आरोपियों ने गाड़ी के आगे बाइक लगा दी और गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि कुछ ही देर में 10 से 15 युवक मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी को भी बुरी तरह तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

बेटी-भांजे पर ईंट से हमला

पीड़ित परिवार के अनुसार, विरोध करने पर बदमाशों ने भांजे कृष्ण और गाड़ी में बैठी बेटी मुस्कान को निशाना बनाया। दोनों के सिर पर ईंट मारकर उन्हें घायल कर दिया गया।

परिवार का आरोप है कि गाड़ी में बैठी महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। बचाव करने आए सागर को भी बेरहमी से पीटा गया और लाठियों से हमला किया गया।

गाड़ी के शीशे तोड़े, दहशत का माहौल

हमले के दौरान आरोपियों ने गाड़ी के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए। परिवार के सदस्यों के मुताबिक महिलाएं मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करते रहे।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार, जांच के लिए एएसआई रामकरण को नियुक्त किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!