हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने तीनों नगर निगम प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पंचकूला में श्यामलाल बसंल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला में अक्षिता सैनी को मौका मिला है।
हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर BJP ने दो वैश्य समुदाय के चेहरों व एक सैनी समुदाय से प्रत्याशी मैदान में उतारा है। हालांकि कांग्रेस ने पंजाबी, सैनी और ब्राह्मण का समीकरण बनाया है।
सोनीपत से प्रत्याशी राजीव जैन और पंचकूला से श्यामलाल दोनों ही वैश्य समुदाय से आते हैं तथा लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं।

