हरियाणा में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा शनिवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे रोहतक के लाखनमाजरा में हुआ है। गोहाना-महम रोड पर गांव बैसी के पास पेट्रोल पंप के समीप उनका एक्सीडेंट हुआ। वह गोहाना से महम की तरफ आ रहे थे। ईश्वर गाड़ी में अकेले थे।
बताया जा रहा है सामने से आ रहे ट्रक से ईश्वर मालवाल की कार टकराई। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि हादसा किन कारणों से हुआ। ईश्वर मालवाल के शव को पीजीआई रोहतक रखवाया गया है।
ईश्वर मालवाल अक्टूबर 2019 में BJP में शामिल हुए थे। उससे पहले कांग्रेस में थे। ईश्वर मालवाल मंत्री रणबीर गंगवा के बेहद करीबी थे। हिसार से BJP नेता रोहतक के लिए निकल पड़े हैं।
