बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस में शुमार बिपाशा बसु के घर जल्द ही बहुत बड़ी खुशी आने वाली है। शादी के 6 साल बाद वह मां बनने जा रहे ही, ऐसे में वह अपनी  प्रेग्नेंसी के हर मूमेंट को एन्जॉय कर रही हैं। बिपाशा के परिवार ने आने वाले मेहमान के लिए  बेबी शावर किया, जिसके लिए एक्‍ट्रेस सज- धज कर तैयार हुई। 

अपने बेबी शावर के लिए बिपाशा ने मैजंटा कलर की साड़ी कैरी की, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही है। साड़ी के साथ हैवी जूलरी उनके लुक को रॉयल बना रहा था। इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी देखने लायक था।

मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहन उन्होंने अपनी सुंदरता पर चार चांद लगा दिए। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर है, जिसमें उनकी खूबसूरती की लोग तारीफें करते नहीं थे रहे हैं। 

तस्वीरों में देख सकते हैं कि बिपाशा की मां उनकी नजर उतार रही है।  बंगाली रीति रिवाज से की गई इस रस्म को शाध की रस्म कहा जाता है, जिसे गर्भवती महिला के परिजन अपनी बेटी के लिए रखते हैं। 

बिपाशा ने इस दौरान लजीज खाना खाने के साथ- साथ परिवार वालों के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाई। बच्चे के होने वाले पिता करण सिंह ग्रोवर भीक इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!