रोहतक पुलिस की टीम ने वी केयर हस्पताल के सामने से मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को 12 घंटे मे हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि फ्रैन्डस कालोनी निवासी महेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 17.08.2026 को शाम 08 बजे महेश ने अपनी मोटरसाईकिल को वी केयर हस्पताल के सामने पंजाब नैशनल बैंक के साथ खडी की थी। रात को 12.30 पर वापिस आने पर महेश को अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच सह.उप.नि कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.09.2026 को आरोपी विकास पुत्र सुरेश निवासी न्यु विजय नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- विकास पुत्र सुरेश निवासी न्यु विजय नगर रोहतक।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 165 दिनांक 18.09.2026 धारा 305 बीएनएस थाना सिविल लाईन रोहतक।
