करनाल जिले के नैशनल हाईवे पर कल देर रात एक बाइक सवार ढाई साल की बच्ची और उसकी मां को एक वाहन ने कुचल दिया। जिसमे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। वाहन की टक्कर के बाद बाइक चालक दूर जा कर गिरा, जबकि महिला व उसकी बच्ची वाहन के टायर नीचे कुचले गए। घायल बाइक चालक को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, तरावडी शनि मंदिर कॉलोनी निवासी शख्स करनाल में अपने रिश्तेदारों के घर से वापस आ रहा था। उसके साथ पत्नी व बेटी भी बाइक पर थीं। जब वे विवान के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक कुछ दूरी पर गिरा और ढाई साल की बच्ची व उसकी मां ट्रक के पीछे वाले टायर के नीचे आ गईं। ट्रक के नीचे कुचले जाने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस कर्मी यशपाल से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई और शवों को कब्जे में लिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जांच में जो सामने आएगा, उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!