रोहतक में महिला सहित दो लोगों से झपटमारी का मामला सामना आया है। पैदल जाते समय पीछे से आए बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिए। वहीं आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

नई दिल्ली के नजफगढ़ हाल किराएदार रोहतक के प्रवेश नगर निवासी नौशा मियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी स्थित कंपनी में काम करता है। 12 जनवरी की रात को करीब साढ़े 10 बजे वह सुखपुरा चौक से पैदल ही प्रवेश नगर की तरफ जा रहा था। जब वह गोहाना रोड पर चला तो पीछे से दो व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर आए। उन्होंने झपटा मारकर हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने स्कूटी की नंबर प्लेट ढ़की हुई थी। वहीं खुद चद्दर ओढ़े हुए थे।

महिला से छीना मोबाइल
रोहतक के गांव मोखरा निवासी निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी को करीब सवा 11 बजे भिवानी स्टैंड से प्रताप चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसने अपना फोन हाथ में लिया हुआ था। वहीं पीछे से अज्ञात व्यक्ति आया, जो हाथ से मोबाइल फोन झपटा मारकर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!