रोहतक जिले के बहु-अकबरपुर में एक सड़क दुर्घटना में 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बहु-अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास सुबह हुई घटना में एक ट्रैक्टर ने अचानक यू-टर्न लिया और मोटरसाइकिल से टकरा गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बहु-अकबरपुर के बिजेंद्र पुत्र बजारी लाल के रूप में हुई है। वह रोहतक स्थित अपनी दुकान से गांव लौट रहे थे। मृतक के भतीजे सुखचैन ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर सतीश पुत्र हवा सिंह लापरवाही से वाहन चला रहा था। पेट्रोल पंप के पास अचानक यू-टर्न लेने से बिजेंद्र की मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र को मेडिकल कॉलेज रोहतक ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!