हरियाणा सरकार ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को लेकर बड़ा फैसला किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सीटेट को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) और राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के समान दी गई मान्यता वापस ले ली है। अब सीटेट पास बाहरी राज्यों के युवा अब हरियाणा में शिक्षक नहीं बन पाएंगे। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह की और से यह आदेश जारी किए गए हैं।

पिछले साल छह सितंबर को हरियाणा सरकार ने सीटेट को एचटेट और एसटेट के समान मान्यता दी थी। हालांकि स्थानीय युवा सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। युवा कह रहे थे कि सीटेट के कारण अन्य राज्यों के उम्मीदवार भर्ती हो जाएंगे और एचटेट पास करने वाले हरियाणा के युवाओं का हक मारा जाएगा।

7421 पदों पर होनी है भर्ती

जल्द ही राज्या में टीजीटी के 7421 पदों पर भर्ती होनी है। शिक्षा विभाग ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांगपत्र भेज दिया है। प्रदेश सरकार द्वारा सीटेट की मान्यता वापस लेने के बाद अब सीटेट पास युवा प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक व ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!