हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट 2024 के चुनावों में बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बार यहां से रेसलर विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जिनके सामने भाजपा ने युवा चेहरा कैप्टन योगेश बैरागी को उतारा है. जुलाना सीट का इतिहास देखा जाए तो यहां हर चुनाव में कड़ा मुकाबला होता है. इस बार भी मुकाबला दिलचस्प रहेगा, जिसमें विनेश और बैरागी आमने-सामने है.  

हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेसलर विनेश फोगाट की उम्मीदवारी के बाद सुर्खियों में आई जुलाना सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. बीजेपी द्वारा यहां से पूर्व पायलट योगेश बैरागी को अपना उम्मीदवार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने डब्लूडब्लूई महिला रेसलर कविता दलाल (Kavita Dalal) पर दांव खेल दिया है. कविता दलाल कुछ समय पहले AAP में शामिल हुई थीं. जींद जिले की रहने वाली कविता यूपी के बागपत जिले में स्थित बिजवाड़ा गांव की बहू हैं.  वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत की पहली महिला रेसलर हैं.

जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस ने विनेश फोगाट, बीजेपी ने कैप्टन योगेश बैरागी और जेजेपी ने अपने मौजूदा विधायक अमरजीत सिंह ढांडा को मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को टिकट दे दिया है. अब जुलाना की लड़ाई में दो महिला पहलवान के साथ पूर्व पायलट और एक बार के विधायक अमरजीत सिंह ढांडा मैदान में हैं. जींद जिले की इस सीट पर बीजेपी को कभी जीत नहीं मिली है. कांग्रेस इस सीट पर 2005 में जीती थी.

जुलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हरियाणा की 90 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जननायक जनता पार्टी (JJP) के अमरजीत ढांडा को जीत मिली थी. जननायक जनता पार्टी ने एक बार फिर से अमरजीत को टिकट दिया है.   

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!