पहला मामला:

रोहतक के हिसार भिवानी रोड स्थित श्मशान घाट के पास स्कूटी सवार बदमाश ने महिला से पर्स और नकदी छीन ली। महावीर कॉलोनी निवासी मंजू, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं, ड्यूटी के बाद पैदल घर लौट रही थीं। जब वे श्मशान घाट के पास पहुंचीं, तो एक स्कूटी सवार बदमाश ने उनका पर्स छीन लिया, जिसमें 200 रुपए और फोन था। पीड़िता ने शोर मचाया, जिससे आसपास लोग इकट्ठा हो गए। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

दूसरा मामला;

रोहतक में स्कूटी सवार आढ़त कारोबारी से दो बदमाशों ने मारपीट की। इस दौरान उससे 9700 रुपए छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सतीश निवासी राजेंद्र कॉलोनी की नई सब्जी मंडी में फल फ्रूट की आढ़त है। रेहड़ी व दुकानदार उसकी आढ़त से सामान लेकर जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि सोमवार शाम को वह स्कूटी से रेहड़ी व दुकानदारों से रुपए लेने के लिए स्कूटी से जा रहा था। रात करीब 11:30 बजे माता दरवाजा स्थित गली में पहुंचा था, तभी दो युवकों ने उसको पकड़ लिया। उन्होंने खुद को बदमाश बताया।

एक युवक ने पीछे से व दूसरे ने आगे पीटना शुरु कर दिया। इस बीच स्कूटी की चाबी और जेब में रखे 9700 रुपए छीन लिए। आढ़त कारोबारी को इलाज के लिए पीजीआईएमएस लेकर आए। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!