त्योहारों के सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सस्ते सामान और भारी छूट के लालच में आकर साइबर ठगी का शिकार होने से बचें। रोहतक पुलिस आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अपील करती है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

आगे उन्होंने ने बताया कि त्योहारों के दौरान साइबर ठग लोगों को आकर्षक ऑफर, भारी डिस्काउंट और कम कीमत पर सामान उपलब्ध करवाने का लालच देकर ठगी करते हैं। ठग फर्जी वेबसाइट, नकली सोशल मीडिया पेज और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। कई बार सामान की बुकिंग के नाम पर एडवांस पेमेंट करवाकर संपर्क बंद कर दिया जाता है।

रोहतक पुलिस की आमजन से अपील:-

  1. ऑनलाइन शॉपिंग के लिए केवल विश्वसनीय एवं आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें।
  2. सोशल मीडिया पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर और भारी छूट के लालच में आकर जल्दबाजी में खरीदारी न करें।
  3. किसी भी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट पर एडवांस पेमेंट करने से पहले पूरी जांच कर लें।
  4. किसी के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या यूपीआई पिन साझा न करें।
  5. ऑनलाइन भुगतान करने से पहले वेबसाइट के यूआरएल और विक्रेता की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें।
  6. किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें।

साइबर ठगी होने पर क्या करें?

यदि आपके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाती है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ सकती है।

रोहतक पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्योहारों की खुशियों के बीच अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखें, ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी बरतें और साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता को अपने परिवार एवं अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!