सोमवार दोपहर को कटड़ा और त्रिकुट पर्वत पर मां वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा कुछ समय के लिए रोक दी गई। श्राइन बोर्ड ने बताया कि कटड़ा से भवन तक के सभी रास्ते खुले हैं और यात्रा सामान्य रूप से जारी है।
सोमवार दोपहर को कटड़ा सहित त्रिकुट पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
बारिश के कारण दोपहर बाद कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित जरूर हुआ, लेकिन वातावरण में ठंडक का एहसास होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा पर प्रभाव पड़ा। सुरक्षा कारणों से कटड़ा से सांझीछत्त के बीच संचालित हेली सेवा को स्थगित करना पड़ा। हालांकि मौसम सामान्य होते ही उड़ान सेवाएं सुचारु हुई ।
इस टाइम आने वाले भक्त रेनकोट छाता , अच्छी grip वाले जूते , पानी की बोतल, ग्लूकोस, दवाइयां साथ रखे
श्राइन बोर्ड के अनुसार, कटड़ा से भवन तक जाने वाले सभी प्रमुख पैदल मार्ग बाणगंगा, अर्धकुंवारी, हिमकोटी और सांझीछत्त पूरी तरह से खुले हैं और श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। रास्तों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मंदिर प्रशासन पूर्णतः सतर्क है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
बीते 6 जुलाई को 20697 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी यात्रा की थी वही 7 जुलाई यानी सोमवार देर शाम 7 बजे तक करीब 13900 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की और रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का आना जारी है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!