पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। दिल्ली ISBT पर जलभराव और जाम के चलते गुरुवार को सुबह दिल्ली में रोडवेज बसों का संचालन रोक दिया गया है। पानीपत रोडवेज डिपो से रवाना हुई बसें कुंडली बॉर्डर पर ही सवारियों को उतार कर वापस लौट गई। यात्री बॉर्डर पर प्राइवेट वाहनों की तलाश करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, अब सोनीपत रोडवेज डिपो से अनाउसमेंट की गई है कि दिल्ली के लिए बस संचालन नहीं होगी।

पानीपत डिपो के GM कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि दिल्ली में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। मुख्य मार्गों पर जाम के कारण वाहन सड़कों पर रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। सिंघु बॉर्डर के पास भी वाहनों की जाम भयानक स्थिति बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बसों को कुंडली बॉर्डर से आगे नहीं जाने दे रहे।

कांवड़ यात्रा के चलते पानीपत डिपो की बसों का शामली रूट से संचालन बंद है। उत्तर प्रदेश के शामली, कैराना, कांधला, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, रूद्रपुर, काशीपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हल्द्वानी, काठगोदाम, बरेली, बदायु रूट पर फिलहाल रोडवेज बसें नहीं जा रही। इन रूटों पर पहले पानीपत और दूसरे डिपो की मिलाकर 40 से अधिक बसें चलती थी।

बस स्टैंड में पहुंचे यात्रियों का कहना है कि बस सेवा बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली में सिंघु बॉर्डर से करनाल बाइपास तक वाहनों की कतार लग गई है। दिल्ली में भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। अब सिंघु-कुंडली बॉर्डर पर भारी वाहनों को रोका जा रहा है। जिससे नेशनल हाईवे-44 पर वाहनों की कतार गई है। भारी वाहन सड़क किनारे खड़े होने से अन्य वाहन रेंगकर चल रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!