हिसार रोड की 12 से अधिक कॉलोनी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उनकी सहूलियत के लिए श्याम कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी के बीच रोहतक-जींद ट्रैक पर भ् करोड़ से अंडरपास बनेगा। इससे करीब 88 हजार की आबादी को आवागमन में आसानी होगी। इसके चालू होने पर आधा घंटे समय और डेढ़ किमी से अधिक दूरी की बचत होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे मुख्यालय की ओर से टेंडर लगा दिया गया है। 21 जुलाई तक टेंडर ओपन होने और सभी शर्ते पूरी होने पर वर्क अलॉट करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी ने 8 करोड़ की धनराशि दो चरण में रेलवे को दे दी है। डीसी अजय कुमार ने 15 दिन पहले पीब्डल्यूडी के अधिकारियों की टीम के साथ दिल्ली डीआरएम से मुलाकात की थी। उस दौरान उनसे बातचीत में कुछ इश्यू का समाधान कराया।
इन कॉलोनी के लोगों को होगा फायदा : हिसार रोड की इंदिरा कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, सूर्या कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, जेपी कॉलोनी, संजय कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, कुताना बस्ती, गोकर्ण एरिया की रूप नगर, शौराकोठी, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, सैनीवास आदि कॉलोनियों के लिए यह सीधा रास्ता है। अंडरपास के 3 फायदे { एक दर्जन कॉलोनी वासियों को मिलेगा सीधा रास्ता। {डेढ़ से दो किमी दूरी और आधे घंटे का समय बचेगा। {8 स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना आसान होगा

2016 में हुई थी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत वर्ष6 में सीएम एनाउंसमेंट के तहत श्याम कॉलोनी-इंदिरा कॉलोनी के बीच रोहतक-जींद रेलवे ट्रैक पर अंडर पास बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए सीएम एनाउंसमेंट नंबर 17496 वर्ष 2016 के तहत पहले चरण में गत 24 मई 2022 को पीडब्ल्यूडी विभाग ने रेलवे के खाते में 2.79 करोड़ रुपए की राशि जमा कराई।
21 तक खुलेगा टेंडर, फिर शुरू होगी आगे की प्रक्रिया ^रोहतक-जींद रेलवे ट्रैक पर श्याम कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी के बीच आरयूबी बनेगा। इसके लिए डिवीजन की तरफ से लगाया गया टेंडर 21 जुलाई तक खुलेगा। इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए अंडरपास निर्माण प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। राजेश अनेजा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे। अंडरपास का रेलवे ने लगाया टेंडर ^श्याम कॉॅलोनी-इंदिरा कॉलोनी में रोहतक-जींद ट्रैक पर अंडरपास प्रोजेक्ट के जिए रेलवे की डिमांड के अनुसार 8.45 करोड़ रुपए उसके बैंक खाते में जमा करवा दिए हैं। नरेंद्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विभाग।
