हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस गैंग के शूटर राजन की निर्मम हत्या की गई। पहले राजन को गोलियां मारी गईं, उसके बाद हाथ-पांव बांध आग के हवाले किया गया। राजन का शव जली हुई हालत में सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिला था। राजन की हत्या की जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा ग्रुप ने ली थी।

बाकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की गई थी। यही नहीं, बंबीहा गैंग को लीड कर रहे गैंगस्टर अर्श डल्ला ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में भी राजन की हत्या की जिम्मेदारी ली है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि यमुनानगर के सदर थाने में राजन के पिता के बयान पर दर्ज हुई FIR में बंबीहा ग्रुप या उससे जुड़े गैंगस्टरों का जिक्र तक नहीं है।

राजन का शव जली हुई हालत में सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिला था। - Dainik Bhaskar

राजन का शव जली हुई हालत में सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिला

राजन की फाइल फोटो।


कुरुक्षेत्र के गांव मेहरा (थाना लाडवा) निवासी महेंद्र सिंह पुत्र चिरंजी लाल ने बताया कि मैं मेहनत-मजदूरी करता हूं। मेरे पास 2 लड़के बड़ा राजन (27) व छोटा रजत (22) है। मेरे बडे़ लड़के राजन की करीब 3 साल पहले यमुनानगर जिले के गांव खारवन की रजनी के साथ शादी हुई थी। जिसके पास 2 साल का एक बेटा भी है। राजन PVC का काम करता था, लेकिन राजन एक साल पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया था।

उसके बाद घर पर भी नहीं आया और न ही कभी हमारी फोन पर उससे बात हुई। हमारे पास उसका कोई मोबाइल नंबर भी नहीं था। पिता ने बयान में बताया कि उसे पता चला कि राजन की गांव गुलाबगढ़ यमुना नहर थाना सदर यमुनानगर के किनारे जली हुई अवस्था में लाश पड़ी है। सूचना मिलने के बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचा। राजन के मुंह व टांगों के अलावा लाश बुरी तरह से जली हुई थी।

चेहरा देखकर ही राजन की शिनाख्त की। राजन के नाक व सिर से खून निकला हुआ था। पिता ने बताया कि उसके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या करके लाश को जलाने की कोशिश की है। अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इंसाफ दिलाया जाए। पिता के इन बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 व 201 के तहत केस दर्ज किया है।

राजन के शव का यमुनानगर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल द्वारा मंगलवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने पूरे शव के एक्स-रे किए, जिसमें 2 गोलियां राजन के सिर में मिलीं। उधर, आतंकी अर्श डल्ला ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में मर्डर जिम्मेदारी ली है।

डल्ला ने कहा है कि राजन ने उनके साथ राजस्था के लक्ष्मण देवासी सांचोर की हत्या की थी। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर था। हमने राजन को उसके ठिकाने से तलाश कर उसके 3 साथियों ने सिर में गोलियां मारकर हत्या की है। अभी तो अपने दुश्मन को मारकर यमुना के किनारे फेंका है। आगे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों को मारकर यमुना के अंदर टुकड़े कर फेंकेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!