मौसम विभाग ने हरियाणा में आज खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के छह जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना हैं। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

अन्य जिलों में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई है। सिरसा, जींद और पंचकूला में बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

वहीं सोनीपत में घनघोर कोहरा छाया हुआ है, बारिश की बूंदों की तरह ओस टपक रही है। धुंध का आलम यह है कि 8 बजे भी मुश्किल से 10 मीटर विजिबिलिटी बनी हुई है। यहां रात को 8 बजे ही कोहरा छाना शुरू हो गया था।

मौसम विभाग ने 31 जनवरी यानी आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। राज्य में 1 से 2 फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। आज कई जिलों में बादल छाए हैं।

मौसम के इस बदलाव के कारण हरियाणा में नौ साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार 1 दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जबकि आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2011 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।

राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। मंगलवार को भी कई इलाकों में अच्छी धूप खिली। हालांकि महेंद्रगढ़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। रात के पारे में कोई बदलाव नहीं है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!