रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो आरोपियो को 500 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

     एवीटी स्टाफ प्रभारी उप.नि. गोर्धन ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम नजदीक हनुमान मंदिर खरावड बाइपास के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की रैनकपुरा निवासी दो युवक गाडी मे सवार होकर नशीले पदार्थ सहित बहादुरगढ से होते हुए रोहतक की तरफ आ रहे है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए कुलताना चौक सांपला पर नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। रोहद की तरफ से आ रही गाडी को एवीटी स्टाफ की टीम ने रुकने का इशारा किया। गाडी सवार दोनो युवक नाका तोडकर कुलताना रोड की तरफ भागे।

एवीटी स्टाफ की टीम ने सरकारी गाडी से युवको का पीछा किया। युवको ने वापिस अपनी गाडी को रोहतक रोड की तरफ भगा ली। युवको की गाडी का बैलंस बिगडने से गाडी डिवाइडर से टकरा गई। दोनो युवको को काबू किया गया। युवको की पहचान राजेश उर्फ राजे पुत्र राजकुमार उर्फ विजय व जोगिन्द्र उर्फ जोगा पुत्र फुल सिंह निवासीगण रैनकपुरा रोहतक के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवको के पास से 500 ग्राम हैरोईन पाई गई। दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांपला में अभियोग संख्या 135/2023 अंकित किया गया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व हैरोइन को कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!