Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि गांव शेखपुर जिला हाथरस उतरप्रदेश निवासी विजय की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 131/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि विजय सुधीर आटोमोटिव खरावड मे बिजली विभाग के काम करता है। दिनांक 16.03.2022 को विजय ने अपनी मोटरसाईकिल को फैक्ट्री की पार्किंग मे खडी की हुई थी। सांय करीब 4.30 बजे विजय को अपनी मोटरसाईकिल चोरी हुई मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ मुख्य सिपाही सुनील द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 19.09.2022 को एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी नितेश पुत्र हरपाल निवासी भगवतीपुर रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!