रोहतक जिले में अनाज मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल की तरफ से अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन खोली गई है, जिसमें किसानों को मात्र 10 रुपए में भोजन की थाली मिल रही है।

कैंटीन का संचालन कर रही रितू ने बताया कि यह कैंटीन खोलने का उद्देश्य है मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को पहले कोई सुविधा नहीं मिलती थी। आसपास उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं थी। किसानों को भूखे ही इधर-उधर भटकना पड़ता था। लेकिन कैंटीन खुलने के बाद अब दोपहर के समय किसान अच्छी गुणवत्ता का गर्म भोजन खाकर राहत महसूस करते हैं।

रितू ने बताया कि कैंटीन में 8 महिलाएं काम करती है। जिसमें खाना बनाने से लेकर परोसने व 10 रुपए की पर्ची काटने का काम किया जाता है। इसके साथ ही केंटीन में साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। कैंटीन में आने के बाद किसानों को अपने घर जैसा ही खाना मिलता है।

कैंटीन में किसानों को 10 रुपए में दाल, सब्जी, चार चपाती और चावल दिए जा रहे हैं। कैंटीन में गैस, बर्नर, चिमनी, फ्रिज, सीसीटीवी, बिलिंग मशीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। टोकन लेकर किसान व मजदूर भोजन कर रहे है। अप्रैल से मई माह तक किसानों व मजदूरों को यहां पर 10 रुपए में भोजन मिलता रहेगा।

किसानों व मजदूरों के लिए कैंटीन अप्रैल व मई माह तक चलती रहेगी और मार्केटिंग बोर्ड की ओर से कैंटीन को भोजन का भुगतान किया जाएगा। अगर किसानों व मजदूरों के खाने पर अतिरिक्त व्यय होता है, तो पूरा खर्च मार्केटिंग बोर्ड भरेगा। कैंटीन में पीने का पानी व शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। फिलहाल कैंटीन में 300 के करीब लोग प्रतिदिन आ रहे है। सीजन समाप्त होने पर कैंटीन में लोगों को 20 से 30 रुपए की थाली मिलती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!