रोहतक में रविवार देर रात गांव भालौठ के शराब पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसकी एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली और कहा कि यहां किसी ने ठेका लेने के लिए फॉर्म भरा तो इतनी गोलियां मारेंगे कि समझ नहीं आएगा।

वारदात के समय ठेका बंद था। गोलियां लगने से शटर में कई छेद हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले महम के बस स्टैंड के ठेके पर भी फायरिंग कर पर्चा चिपकाया गया था।जानकारी के अनुसार, गांव भालौठ में शराब का ठेका रोहित निवासी गांव रुड़की के नाम से है। फायरिंग का वीडियो डालते हुए बदमाशों ने ये भी कहा कि भालौठ वाली बेल्ट में ठेका लेने वाले को जान से मार देंगे। नशे में धुत्त बदमाश काफी देर तक ठेके के बाहर ही खड़े रहे।

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में आरोपी ने अपना नाम रवि रोतेलिया, दहकोरा जाट बताया, जबकि तीसरे युवक ने नाम नहीं बताया। तीनों ने बंद ठेके पर 13 राउंड फायर किए। गोलियां लगने से ठेके के शटर में भी छेद हो गए। इसके बाद वे धमकी देकर मौके से फरार हो गए। ठेके पर फायरिंग की वीडियो बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर डाली है। वीडियो में साफ कहा कि भालौठ वाली बेल्ट के शराब ठेके को लेने के लिए कोई आया तो उसे मार देंगे। जिसने फॉर्म लगा दिया, उसको इतनी गोली मारेंगे कि समझ में नहीं आएगा। इसके बाद फायर करते हुए बदमाश वीडियो में नजर आ रहे हैं।

थाना आईएमटी एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी हुई है, जिसमें 3 आरोपी नजर आ रहे है, जो एक ठेके पर फायरिंग कर रहे है। वीडियो की जांच करवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि पिछले सप्ताह महम में नए बस स्टैंड के बाहर शराब के ठेके पर भी फायरिंग की गई थी। गोली चलाने के बाद ठेके पर एक पर्चा भी चस्पा किया गया था। इसमें लिखा था कि ठेके के लिए कोई आवेदन न करें।

महम में शराब ठेके पर चिपकाया गया पर्चा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पोस्टर पर लिखा था, “राम-राम सारे भाइयां नै, सारे ठेकेदारों से रिक्वेस्ट है कि वे ठेकों पर फॉर्म न लगाएं। अगर कोई फॉर्म लगाता है तो वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा।” पोस्टर पर ‘जय बजरंगी बली’ के साथ निवेदक के रूप में सुमित उर्फ छोटा समानिया का नाम लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!