करनाल में क्राइम ब्रांच के ASI की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात का कारण अभी रहस्य है, जिसे खोजने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस मंगलवार रातभर आरोपियों की तलाश में जुटी रही। आसपास के इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाले, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस के पास बस यही अपडेट है कि हमलावर पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे और ASI को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को उसी रात करनाल के मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया था। आज मृतक का पोस्टमॉर्टम होगा और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!