हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने हत्या के प्रयास व हरियाणा गोवंश सरंक्षण अधिनियम के मामले में 2019 से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह गोवंश को तस्करी करके ले जा रहा था। पीछा किया तो उसने बचने के लिए फायरिंग करनी आरंभ कर दी। जब डंपर पलट गया तो उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया।

कलानौर थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि हिसार के हांसी की जगदीश नगर कॉलोनी निवासी अनिल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अनिल गौरक्षा दल हिसार का जिला अध्यक्ष है। 22 अप्रैल 2019 की सुबह करीब साढ़े 4 बजे अनिल अपने भाई अजय के साथ महम से कलानौर की तरफ अपनी गाड़ी में जा रहा था।

अनिल जब गांव बसाना के पास पहुंचा तो एक डंपर आता दिखाई दिया। पास से गुजरने पर गोबर व पेशाब की दुर्गंध आई। अनिल ने डंपर को क्रॉस कर रोकने की कोशिश की तो उसमे कंडक्टर साइड बैठे युवक ने फायर कर दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने जान से मारने की नीयत से अनिल व उसके भाई पर 3-4 फायर किए। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर डंपर से 5 बैलों को नीचे गिरा दिया व स्पीड से डंपर को भगा लिया।

अनिल ने पीछा किया तो बसाना रेलवे फाटक क्रॉस कर डंपर पलट गया। डंपर पलटने से डंपर मे सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। एक युवक नूंह निवासी आजाद को मौके पर काबू किया गया। उसे डंपर पलटने से चोट लगी थी। मामले की जांच एएसआई दीनबंधु ने करते हुए आरोपी जिला नूंह के गांव माल्हाका निवासी मुस्ताक को नूंह जेल से गिरफ्तार किया है। इसका दूसरा साथी फरार है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!