नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज वार्ड नं0 03 की सदस्या श्रीमती ज्योति के प्रतिनिधि श्री नवीन, वार्ड नं0 4 सदस्या श्रीमती रिंकू व वार्ड नं0 18 की सदस्या श्रीमती बेबी रानी साथ सम्बन्धित वार्डो में निरीक्षण कर व्यवस्था को जांचा गया क्योकि फिल्ड में जाने से आमजन की समस्यओ का अधिक पता लगता है। आज निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वार्ड नं0 03 में पुराना बस स्टैंड पार्क व नाले का निरीक्षण किया गया, जिसके पश्चात इन्द्रा कालोनी पर पानी एकत्रित होने की समस्या के निदान बारे भी विचार-विमर्श करते हुए निर्देश दिए गए कि पानी की निकासी की समस्या के लिए जल्द से जल्द पाईप लाईन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बने डिस्पोजल तक दबाई जाये ताकि वहां पर जलभराव की समस्या का निदान हो सके। पुराने बस स्टैंड के पार्क में भी कार्य करवाने के निर्देश दिए गए।
वार्ड नं0 4 में मुख्यता समस्या नालो, सीवर, सड़क पर गढ्डे, कूड़े की समस्या पाई गई। सबसे पहले माता दरवाजा तालाब का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए गए कि तालाब का सौन्दर्यकरण तालाब प्राधिकरण के माध्यम से जल्द से जल्द पूर्ण करवाये। जीन्द रोड़ पर सीवर ओवर फलो की समस्या के समाधान हेतु मौके पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियो व सहायक अभियंता नगर निगम सड़क के गढ्डे भरने के निर्देश दिए गए। मुख्य सफाई निरीक्षक को समाधान दिए गए कि जीन्द रोड़ पर सफाई व्यवस्थ सुनिश्चित करे।
आयुक्त, नगर निगम, रोहतक द्वारा बताया गया कि वार्ड नं0 18 में पार्क, नाले व अवैध झुग्गी झोपड़ी, डेयरियो के नालो की समस्या पाई गई जिस दौरान मौके पर ही पार्क के झूले रिपेयर करवाने के निर्देश दिए गए तथा मुख्य सफाई निरीक्षक को नालो व सफाई कार्य के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार धनखड़, सहायक अभियंता तरूण कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, भवन निरीक्षण रवि कुमार, कनिष्ठ अभियंता रमन मलिक इत्यादि व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एस.डी.ओ. प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!