हरियाणा में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में 20 जुलाई से चार चरणों में सेना भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलेगी। सरकार ने भर्ती रैलियों के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और सेना के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हरियाणा का देश की सशस्त्र सेनाओं में हमेशा अहम योगदान रहा है। इसलिए भर्ती में शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए।प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को स्वयं तैयारियों की निगरानी करने और समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा, जो सेना और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाए रखेगा। बैठक में युवाओं को सेना में भर्ती के प्रति प्रेरित करने के लिए सरकारी स्कूलों में ‘नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ नाम से विशेष कॉर्नर स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। यहां सेना में करियर, भर्ती प्रक्रिया और अवसरों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदर्शन सामग्री जोनल भर्ती कार्यालय तैयार करेगा। सरकार ने सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग को अग्निवीरों के लिए समर्पित डिजिटल पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस पोर्टल पर अग्निवीरों की शिक्षा, कौशल, प्रशिक्षण और सेवा अनुभव का रिकॉर्ड रहेगा, जिससे चार साल की सेवा पूरी करने के बाद उन्हें सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने में मदद मिल सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!