आमतौर पर सर्दियों का मौसम आते ही हमारे हाथ-पैर की उंगलियां सूजने लगती हैं। कड़ाके की ठंड का असर सबसे पहले हमारी उंगलियों पर ही पड़ता है। जब उंगलियों की नसें फूल जाती है तो बाहर से उंगलियां फूली-फूली नज़र आने लगती हैं।उंगलियों के सूजने के कारण उनमें खुजली और दर्द होता रहता है। कोई भी काम करने पर ये दर्द और बढ़ने लगता है।
उंगलियों की सूजन दूर करने के 4 अद्भुत तरीके:
- सरसों का तेल : आपकी किचन में यूज होने वाला सरसों का तेल आपकी सूजी उंगलियों की समस्या से निजात दिला सकता है,इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप इस तेल में सेंधा नमक या काली मिर्च मिलाकर गर्म कर लीजिए,अब इसको रात में सोने से पहले उंगलियों पर लगा लें और फिर मोजे या दस्ताने पहनकर सो जाएं।
- नींबू का रस: प्याज ही नहीं सूजन की परेशानी से प्याज भी आपकी मदद कर सकता ह।यह सूजन दूर करने में काफी प्रभावी होता है। अगर आपके हाथ या पैरों की उंगलियों में सूजन है तो आप नींबू का रस लगा सकते हैं. इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।
- हल्दी और जैतून: उंगलियों में सूजन की समस्या को हल्दी व जैतून के प्रयोग से भी दूर किया जा सकता ह।सूजन होने पर जैतून के तेल में हल्दी मिलाकर गर्म कर के लगा सकते हैं, इससे आपकी सूजन जल्द खत्म होगी।
- प्याज: हमारी किचन में खाने के तौर पर इस्तेमाल होने वाला प्याज भी सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसमें बायोटिक और एंटी-सेप्टिक तत्व पाए जाते है। जिसके कारण यह खुजली, सूजन, बालों के झड़ने और जोड़ों के दर्द को दूर रखता है, वहं यह त्वचा व बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करता है |
- Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
