हरियाणा में सुबह -शाम के समय ठंड पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास तक पहुंच रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री तक पहुंच रहा है। हिसार प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार हो गया है। सुबह 3 बजे से AQI 500 तक बना हुआ है। इसी तरह जींद में AQI 400 से ऊपर चला गया है। दोनों स्थानों के आसपास कल सबसे ज्यादा पराली के केस दर्ज किए गए।

हरियाणा के 20 शहरों में AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया है। रविवार को पराली जलाने के 19 नए केस मिले हैं। इनको मिलाकर कुल आंकड़ा 857 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को पराली जलाने के कुल 35 केस मिले थे।

वहीं पंजाब को रविवार प्रदूषण से हल्की राहत मिली। चंडीगढ़ और अमृतसर को छोड़कर सभी शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 से नीचे आ गया। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में नवंबर महीने में ठंड का असर देखने को नहीं मिलेगा। अमृतसर का एक्यूआई 263 और चंडीगढ़ का 223 बना हुआ है। यानी कि दोनों ही शहर अभी भी ओरेंज कैटेगरी में हैं।

दिल्ली में प्रदूषण और पराली जलाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। बीती सुनवाई में पंजाब सरकार को गलत जानकारी और हरियाणा सरकार को असंतुष्ट जवाब देने के लिए फटकार लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!