रोहतक उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला में महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 18 लाख 12 हजार 548 डोज दी जा चुकी है। आज जिला में 471 व्यक्तियों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इनमें से 6 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 282 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई। आज 183 बूस्टर डोज भी लगाई गई।
उन्होंने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर को 28689 डोज तथा फ्रंटलाइन वर्कर को 18158 डोज अब तक लगाई गई है। जिला में 12 से 15 आयु वर्ग के किशोरों को 25220 डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 15 से 17 आयु वर्ग में अब तक 70008 डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग में 1040370 डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 45 से 60 आयु वर्ग में 350219 डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 279884 डोज लगाई जा चुकी है। आज कोविशिल्ड की 72 डोज, को-वैक्सीन की 277 डोज, कॉर्बेवैक्स की 122 लगाई गई।
उपायुक्त ने बताया कि आज 183 बूस्टर डोज भी लगाई गई है, जिनमें से 56 कोविशिल्ड, 5 को-वैक्सीन तथा 122 कार्बेवैक्स शामिल हैं। हेल्थ केयर वर्कर को 2 कोविशिल्ड की बूस्टर डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग में 42 कोविशिल्ड एवं 4 को-वैक्सीन की बूस्टर डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 10 कोविशिल्ड व 1 को-वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को 2 कोविशिल्ड की बूस्टर डोज लगाई गई है। जिला में 12 से 15 आयु वर्ग के किशोरों को 122 कॉर्बेवैक्स की बूस्टर डोज लगाई गई।
