रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि आज नगर निगम द्वारा लगवाई गई दो अत्याधुनिक LED स्क्रीन का उद्घाटन नारियल तोड़कर कर आमजन को आधुनिक सूचना सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समर्पित की गई। नगर निगम रोहतक द्वारा शहर के नागरिकों को आधुनिक सूचना सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम द्वारा दिल्ली बाईपास और मेडिकल मोड़ पर दो अत्याधुनिक LED स्क्रीन स्थापित की गई हैं। जिसमें दिल्ली बाईपास पर लगी LED स्क्रीन का आकार 6×3 मीटर व मेडिकल मोड़ पर लगी LED स्क्रीन का आकार 8×4 मीटर है। इस कार्य में लगभग 80 लाख रुपये का खर्च आया है। नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने यह भी कहा कि LED स्क्रीन स्थापना का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं, नीतियों और जनजागरूकता संदेशों की समय पर जानकारी देने के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सम्पत्तिकर से सम्बन्धित सूचना उपलब्ध करना। शहर को स्मार्ट सिटी और डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम की दिशा में आगे बढ़ाना। लोगों को आवश्यक सूचनाएँ अब सीधे LED स्क्रीन पर स्पष्ट और आकर्षक रूप में प्राप्त होंगी। इससे सामाजिक अभियानों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त शहर आदि को बढ़ावा मिलेगा तथा LED स्क्रीन शहर के सौंदर्यकरण और आधुनिक छवि में भी इजाफा करेंगी
आयुक्त नगर निगम रोहतक, डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा – यह LED स्क्रीन केवल सूचना देने का माध्यम ही नहीं बल्कि नागरिकों से जुड़ाव का सेतु भी हैं। नगर निगम लगातार शहर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में प्रयासरत है। हमें विश्वास है कि नागरिक इन स्क्रीन से मिलने वाली जानकारी का अधिकतम लाभ उठाएँगे।
