हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) गठबंधन ने आज 7 घंटे में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 10 उम्मीदवार हैं। ये सभी उम्मीदवार जेजेपी के हैं।

इससे पहले करीब दोपहर 12 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में JJP के 15 और ASP के 3 उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें हथीन से रविंद्र सहरावत को उम्मीदवार बनाया गया है। रविंद्र एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर JJP में शामिल हुए थे। वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे।वहीं JJP ने रानियां से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। यहां पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला को समर्थन दिया है। JJP-ASP गठबंधन अभी तक 4 लिस्टों में 59 उम्मीदवार घोषित कर चुका है।राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को सिंगल फेज में वोटिंग होनी है। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।
टोहाना से उम्मीदवार बनाए गए हवा सिंह खोबड़ा एक दिन पहले ही जजपा में शामिल हुए हैं। देवेंद्र बबली और निशान सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद टोहाना में टिकट दावेदारों में इनका नाम सबसे ऊपर था। खोबड़ा मार्केट कमेटी से जोनल मार्केटिंग इन्फोर्समेंट ऑफिसर पद पर रिटायर हैं। उनके बेटे रणबीर सिंह खोबड़ा लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ चुके हैं।
पानीपत ग्रामीण सीट से उम्मीदवार रघुनाथ कश्यप एक दिन पहले भाजपा छोड़कर जजपा जॉइन की थी।आदमपुर से उम्मीदवार कृष्ण गंगवा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के रिश्तेदार हैं। रतिया से उम्मीदवार रमेश कुमार ओड विधायक लक्ष्मण नापा के समर्थक रहे हैं। लक्ष्मण नापा भाजपा से टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
