हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपनी पांचवीं लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने 9 चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने यह लिस्ट अपनी चौथी लिस्ट के 4 घंटे बाद ही जारी कर दी है। इससे पहले चौथी लिस्ट में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। ये सभी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।AAP ने 5 लिस्टों में अब तक 70 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। 20 उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।

AAP ने जींद के जुलाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट के सामने पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) रेसलर कविता दलाल को उतारा है।कविता जुलाना के गांव मालवी की रहने वाली हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के आंदोलन को समर्थन करने वाली कविता दलाल अब विनेश फोगाट से ही चुनाव में आमना-सामना करेंगी। आंदोलन के वक्त कविता ने विनेश को लड़कियों की रोल मॉडल भी बताया था। दोनों महिला पहलवान खेल के दौरान शोषण किए जाने के आरोप लगा चुकी हैं।

AAP अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बैठकें हुईं, लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल फेज में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!